मार्निंग वॉक पर निकले प्रत्याशी को हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Ads

मार्निंग वॉक पर निकले प्रत्याशी को हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

  •  
  • Publish Date - November 4, 2020 / 11:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

समस्तीपुर, चार नवंबर (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संजय दास बुधवार को सुबह की सैर के दौरान हमलावरों द्वारा की गयी गोलीबारी में जख्मी हो गए।

Read More News: अर्नब की गिरफ्तारी पर मंत्रियों एवं भाजपा का आक्रोश चुनिंदा और शर्मनाक : कांग्रेस

पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बताया कि घायल के फर्दबयान पर मुफ्फसिल थाने में नामजद आरोपी गुड्डू दास तथा तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

Read More News: भारत में कोविड-19 के मामले 83 लाख के पार, कुल 76,56,478 लोग हुए संक्रमण 

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गुड्डू दास उर्फ गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में ये बात सामने आयी है कि दोनों के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि गुड्डू, संजय दास के ही गांव मुफस्सिल थाने के बिशनपुर का रहने वाला है।

Read More News: प्रदेश की राजधानी में आयोजित बैठक में शामिल होंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, क्षेत्रीय कार्यकारी बैठक में भैयाजी जोशी भी 

उन्होंने बताया कि युवा क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी संजय दास के जांघ और घुटने के बीच गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More News: अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी ने दिलाई आपातकाल की याद- जावड़ेकर