कार में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, एक की मौत दो की हालत गंभीर
कार में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, एक की मौत दो की हालत गंभीर
खरगोन। खरगोन के भीकनगांव थाना क्षेत्र के बमनाला के पास विसर्जन कर लौट रहे युवकों की कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पढ़ें- बीजेपी के 78 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,14 महिलाओं को मौका,13 विधायकों के काटे गए टिकट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार के पीछे डिक्की में रखी घरेलू गैस टंकी में अचानक हुए ब्लास्ट से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पीछे की सीट पर बैठे युवक का शरीर कई फीट दूर जा गिरा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार भीकनगांव निवासी ये तीनों युवक देवी प्रतिमा के विसर्जन के लिए बमनाला के पास मेल आश्रम पहुंचें थे।
पढ़ें- शहर के चौक-चौराहों की ITMS कैमरे से निगरानी,वाहनों के अंदर तक झांक सकते हैं कैमरे
प्रतिमा विसर्जन के बाद वहीं पर गैस सिलेंडर पर खाना पकाया और इसी सिलेंडर को अपनी कार की डिक्की में रखकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुर्वा फाटे के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गई। जिसके बाद डिक्की में रखी गैस सिलेंडर में धमाका हो गया, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


