लिंग निर्धारण जांच करने के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

लिंग निर्धारण जांच करने के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 25, 2021 / 08:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

मुजफ्फरनगर, 25 जून (भाषा) मुजफ्फरनगर में लिंग निर्धारण जांच करने के आरोप में एक महिला चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसके क्लीनिक पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले की एक पुलिस टीम ने यहां बृहस्पतिवार को सर्कुलर रोड पर स्वास्थ्य विभाग की मदद से ‘दीप्ति नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड सेंटर’ पर छापेमारी की और वहां से अवैध लिंग जांच रिपोर्ट बरामद कीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) एम एस फौजदार ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस थाने में डॉ दीप्ति अग्रवाल और उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने क्लीनिक से अल्ट्रासाउंड मशीन और कुछ कागजात जब्त कर लिए हैं। महिला चिकित्सक फिलहाल फरार है।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना