शिवराज ने मां नर्मदा से की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शिवराज ने मां नर्मदा से की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के तमाम शहरों में आज नर्मदा जयंती धूमधाम से मनाई गई. जबलपुर में नर्मदा जयंती के मौके पर हजारों लोगों ने नर्मदा में डुबकी लगाई और दीप दान किया. इस मौके पर नर्मदा में श्रद्घालुओं ने 11 सौ फीट की चुनरी चढ़ाई. और मां नर्मदा का अभिषेक किया
ये भी पढ़ें- बच्चों के स्कूल बैग में देखिए आजकल क्या क्या निकल रहा है

होशंगाबाद के सेठानी घाट में सीएम शिवराज ने अपनी पत्नी के साथ विधि-विधान से मां नर्दमा की आरती में भाग लिया.
“एक सेवक के नाते मेरी प्रार्थना है कि प्रदेश के साढ़े सात करोड़ लोगों को माँ नर्मदा सुखी रखें। सभी को सम्मान एवं सद्धबुद्धि दें। आइये, हम सब हर वर्ष खूब पौधे लगाने का संकल्प लें। इस वर्ष भी हम सब मिलकर 2 जुलाई को प्रदेश में वृहद स्तर पर पौध-रोपण का कार्य करेंगे।”:सीएम pic.twitter.com/KibmYNlxKC
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) January 24, 2018
On #NarmadaJayanti, we pledge to protect and conserve Madhya Pradesh’s lifeline. Together we will make it the cleanest river in the world.
#NarmadaSevaMission #NayaMP pic.twitter.com/1TaJv5z4za— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 24, 2018
मंडला में भी आस्था का सैलाब देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने नर्मदा पुराण और हवन का आयोजन किया. दीपदान कर नर्मदा में डुबकी लगाई. खरगोन में पौराणिक नगरी महेश्वर में नर्मदा जयंती पर विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई. जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.. नर्मदा तट पहुंचकर मां नर्मदा को करीब एक हजार मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई.
ये भी पढ़ें- बिलासपुर की युवती से रेप का मामला, फलाहारी बाबा पर आरोप तय

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता के बेटे पर लगा लड़की से शारीरिक शोषण का आरोप
इधर, देपालपुर में भी प्राचीन मंगलेश्वर मंदिर से चुनरी यात्रा का आगाज हुआ. जो कि देश के पांचवे धाम कहलाने वाले श्री चौबीस अवतार मंदिर महातीर्थ स्थित नर्मदा शक्ति पीठ पहुंची. जहां भक्तों ने मां नर्मदा को 501 मीटर लम्बी चुनरी अर्पित की।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


