दिल्ली बॉर्डर पर कंटीले तारों, कीलों वाली बैरिकेडिंग पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा- हालात सामान्य करे सरकार
दिल्ली बॉर्डर पर कंटीले तारों, कीलों वाली बैरिकेडिंग पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा- हालात सामान्य करे सरकार
लखनऊ, तीन फरवरी (भाषा) बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र किसानों की मांग पूरी करके हालात सामान्य करे क्योंकि किसानों के प्रति सरकार के रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘‘तीनों कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब मांग को लेकर, खासकर दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति सरकार के रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में भी जरूरी कामकाज व जनहित के खास मुद्दे पहले दिन से ही काफी प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र किसानों की मांग पूरी करके स्थिति सामान्य करे।’’
Read More: आम बजट: प्रदेश के 4 लाख पेंशनर्स में से सिर्फ 10 हजार पेंशनर्स को ही मिलेगा आयकर रिटर्न की छूट, जानिए क्या है मामला
उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘आंदोलन कर रहे किसानों के बीच दहशत फैलाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जो कंटीले तारों और कीलों की जबरदस्त बैरिकेडिंग की गई है, वह उचित नहीं है। इसके बजाए, यदि आतंकियों को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई देश की सीमाओं पर हो तो यह बेहतर होगा।’’
प्रदर्शनकारियों के आवागमन रोकने के लिए पुलिस की निगरानी में मजदूरों ने दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर मुख्य राजमार्ग के किनारे सीमेंट के अवरोधकों की दो कतारों के बीच लोहे की छड़ें लगा दी हैं।
1. तीन कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब माँग को लेकर खासकर दिल्ली की सीमाओं पर आन्दोलित किसानों के प्रति सरकारी रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में भी जरूरी कामकाज व जनहित के खास मुद्द पहले दिन से ही काफी प्रभावित हो रहे हैं। केन्द्र किसानों की माँग पूरी करके स्थिति सामान्य करे।1/2
— Mayawati (@Mayawati) February 3, 2021
2. साथ ही, लाखों आन्दोलित किसान परिवारों में दहशत फैलाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जो कंटीले तारों व कीलों आदि वाली जबर्दस्त बैरिकेडिंग की गई है वह उचित नहीं है। इनकी बजाए यदि आतंकियों आदि को रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई देश की सीमाओं पर हो तो यह बेहतर होगा। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) February 3, 2021
दिल्ली-हरियाणा राजमार्ग के एक अन्य हिस्से पर सीमेंट की अस्थायी दीवार बनाने से वह हिस्सा भी आंशिक रूप से बाधित हो गया है।
Read More: CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड का टाइम टेबल जारी, 4 मई से 10 जून तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी परीक्षा
दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है, जहां किसान दो महीने से ज्यादा समय से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Facebook


