जोगी मरवाही से चुनाव लड़ेंगे, गठबंधन के प्रत्याशियों की सूची में है नाम, देखिए लिस्ट

Ads

जोगी मरवाही से चुनाव लड़ेंगे, गठबंधन के प्रत्याशियों की सूची में है नाम, देखिए लिस्ट

  •  
  • Publish Date - October 30, 2018 / 12:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) सुप्रीमो अजीत जोगी मरवाही सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन कर प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी ने गठबंधन के प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें मरवाही सीट से जोगी के लड़ने का उल्लेख है।

बता दें कि इससे पहले जोगी ने राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद कहा गया कि बसपा ने उनसे चुनाव न लड़ने का अनुरोध किया था, बसपा ने उनसे सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने कहा था। फिर जोगी के चुनाव न लड़ने की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें : नक्सलियों ने बलरामपुर में किया आईईडी ब्लास्ट, ग्रामीण की मौत 

इसके बाद ये भी खबर आई थी कि मरवाही की जनता ने जोगी से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।  तब जोगी ने कहा था कि मरवाही की जनता ही तय करेगी कि वे चुनाव लड़ें या नहीं।

देखिए लिस्ट

 

 

वेब डेस्क, IBC24