अमित शाह 4 नवंबर को जारी करेंगे बीजेपी का घोषणा पत्र

Ads

अमित शाह 4 नवंबर को जारी करेंगे बीजेपी का घोषणा पत्र

  •  
  • Publish Date - November 2, 2018 / 12:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 नवंबर को जारी करेंगे। वे संकल्प पत्र जारी करने के बाद खुज्जी, कोंडागांव और खैरागढ़ में सभाएं लेंगे

पूर्व महापौर सुनील सोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस न 3 में,8 में, 13 में थी और न 18 में रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खाली अफवाह फैलाती रही। हम आईना दिखा रहे उनको कि अब बन्द करेंवो कल तक टिकट नहीं बांट पाए। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि हमसे विकास के मुद्दे पर बात कर ले।

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा- हाफिज सईद के संगठनों को फिर से किया जाए प्रतिबंधित 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को होगा जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। पहले चरण में बस्तर और राजनांदगांव संभाग की विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

वेब डेस्क, IBC24