हत्या की वीडियो रिकार्डिंग और शव के टुकड़े करने वाला साइको किलर गिरफ्तार

Ads

हत्या की वीडियो रिकार्डिंग और शव के टुकड़े करने वाला साइको किलर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 15, 2018 / 11:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पहेली बनी एक हत्या की गुत्थी पुलिस ने आखिर सुलझा ली है। पुलिस गिरफ्तर में आया साइको किलर ने पूछताछ में हत्या की वारदात को कबूल किया है।

ये भी पढ़ें- सत्ता, संपत्ति और साजिश के इर्द-गिर्द घूम रही भय्यूजी महाराज की मौत की कहानी

दरअसल अमलीपादर गांव से 19 किलोमीटर दूर एक लाश के कई हिस्से अलग-अलग जगह से मिले थे। पुलिस के लिए ये हत्या पहेली बनी हुई थी। कि आखिर ये युवक कौन है जिसकी इस तरह से हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य के खिलाफ कांग्रेस में पर्चा वार, जानिए क्या लिखा है…

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने आपसी रंजिश में  युवक की हत्या की थी। युवक को आरोपी ने ओडिशा ले जाकर मारा था। मामले का किसी को भनक न लगे इसके लिए आरोपी ने ब्लेड से शव के कई टुकड़े कर उसे अलग-अलग जगहों पर फेंका था।

ये भी पढ़ें- बीजेपी से अनबन, अब आरजेडी से चुनाव लड़ेंगे शॉटगन !

आरोपी ने हत्या की पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो भी बनाया। जिसे वो पेन ड्राइव में रखा था। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24