संपत्ति विवाद में सास को बहू ने की जिंदा जलाने की कोशिश, बेटे की शिकायत पर गिरफ्तार

Ads

संपत्ति विवाद में सास को बहू ने की जिंदा जलाने की कोशिश, बेटे की शिकायत पर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 26, 2018 / 03:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा इलाके में संपत्ति विवाद में बहू ने सास पर मिट्टीतेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। मां की चीख-पुकार सुनकर बेटे ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- चलती कार में आग, फायर ब्रिगेड अफसर ने कूदकर बचाई जान, कोरबा में हाईटेंशन तार गिरने से आग

पुलिस ने आरोपी बहू को अरेस्ट कर लिया है। तेलीबांधा गली नंबर-7 में रहने वाले रामचंद जसूजा की पत्नी ममता जसूजा का अपनी सास मोहनी जसूजा से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़ें- मस्जिद की दीवार पर अभद्र डांस, टूरिस्ट बैन

सास ने बहु के नाम मकान करने से मना कर दिया, तो बहू ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। आग लगने पर सास मोहनी चिल्लाने लगी। शोर सुनकर रामचंद्र वहां पहुंचा और उसने किसी तरह से आग बुझाई।

ये भी पढ़ें- एनएसयूआई की महिला कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप

इसके बाद मां को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। रामचंद्र की शिकायत पर पुलिस ने ममता जसूजा को रविवार शाम को ही अरेस्ट कर लिया है। ममता पर धारा 307 के तहत कार्रवाई की जा रही है। रामचंद्र की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपी बहू ममता जसूजा को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 

ताजा खबर