गृह मंत्री का बड़ा बयान -पुलिस परिवारों की मांगे पूरी नहीं होगी

गृह मंत्री का बड़ा बयान -पुलिस परिवारों की मांगे पूरी नहीं होगी

गृह मंत्री का बड़ा बयान -पुलिस परिवारों की मांगे पूरी नहीं होगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 25, 2018 5:21 am IST

गरियाबंद। -पुलिस परिवारों के आंदोलन पर प्रदेश के गृह मंत्री ने अब तक का सबसे बड़ा बयान गरियाबंद में दिया है उन्होंने कहां है कि पुलिस परिवारों की मांगे पूरी नहीं होगी उन्होंने यह भी कहा कि अब  संभवता पुलिस परिवार का आंदोलन नहीं होगा। गृह मंत्री रामसेवक पैकरा आदिवासी समाज के बुलावे पर विरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद जिले के छुरा पहुंचे थे जहां कार्यक्रम समाप्ति के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। 

ये भी पढ़े –सेशल्स गणराज्य के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत

गरियाबंद जिले के छुरा पहुंचे गृहमंत्री के पुलिस परिवारों के आंदोलन पर दिए गए बयान को सुनकर यह बिल्कुल नहीं लगता कि अभी सरकार जरा भी आंदोलनकारियों के दबाव में आई है। पैकरा ने बड़ी सरलता से पुलिस परिवार के आंदोलन के सवाल पर जवाब दिया और कहा कि पुलिस विभाग अनुशासित होता है राष्ट्र के लिए कार्य करता है इसलिए मुझे नहीं लगता कि धरना प्रदर्शन से कोई रास्ता निकल पायेगा।

ये भी पढ़े –कर्ज से परेशान किसान ने किया आत्महत्या

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही उनकी मांगों पर कार्य किया है. नक्सल भत्ता,आवास भत्ता, चिकित्सा भत्ता,  राशन भत्ता पर बीते 14 साल में हमारी सरकार ने कार्य किया है पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों को विभिन्न भत्ते दिए जा रहे हैं उन्होंने आंदोलन पर स्पष्ट कहा कि अभी मांग पूरी करने जैसी कहीं कोई स्थिति नहीं है हालांकि उनके परिजनों से मांग आई है। बता दें कि उक्त कार्यक्रम में  सांसद चंदूलाल साहू तथा कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.उन्होंने महासमुंद विधायक विमल चोपड़ा के साथ घटित घटना के संबंध में पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।  

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में