छत्तीसगढ़ की सियासत में उलटफेर, लोकतांत्रिक पार्टी का आम आदमी पार्टी में विलय

छत्तीसगढ़ की सियासत में उलटफेर, लोकतांत्रिक पार्टी का आम आदमी पार्टी में विलय

छत्तीसगढ़ की सियासत में उलटफेर, लोकतांत्रिक पार्टी का आम आदमी पार्टी में विलय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 4, 2018 10:32 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक पार्टी का ‘आप’ पार्टी में विलय हो गया है। आम आदमी पार्टी की विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। लांबा ने इस विलय के पीछे सफाई दी कि हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र के साथ किसान मजदूर के लिए बेहतर काम किया है जिसे देखते हुए लोकतांत्रित पार्टी के लोग हमसे जुड़े हैं। इन्होंने निशर्त विलय किया, इन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

पढ़ें- शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति की हकीकत, नौकरी के लिए सिर्फ बढ़ाई गई समय सीमा

अलका लांबा ने देश की दो दिग्गज पार्टी कांग्रेस और भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि दोनो सियासी पार्टियां मूल मुद्दों से जनता को भटका रही है। अलका लांबा ने राज्य में जनता कांग्रेस और बसपा पर भी निशाना साधा है। लांबा ने आरोप लगाया कि जनता कांग्रेस और बसपा भाजपा के पैसे से चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें-कोरबा-रायपुर के बीच नई ट्रेन की सौगात, 6 अक्टूबर को दिखाई जाएगी हरी झंडी

अलका लांबा ने बयान दिया है कि कुछ भाजपा और कांग्रेस के नेता भी आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। जो जल्द शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया। अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी और कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है। आम आदमी पार्टी राज्य में जनता से जुड़ी हर समस्याओं को प्रमुखता से मुखर कर रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता को ‘आप’ पार्टी पर पूरा भरोसा है। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में