छत्तीसगढ़ युकां के प्रभारी सचिव इमरान अली से छीना गया प्रभार, विवाद बनी वजह

Ads

छत्तीसगढ़ युकां के प्रभारी सचिव इमरान अली से छीना गया प्रभार, विवाद बनी वजह

  •  
  • Publish Date - July 5, 2018 / 11:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस प्रभारी सचिव इमरान अली को प्रभार से हटा दिया गया है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने इस बारे में लिखित आदेश जारी किया है। इमरान अली युकां के सचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे। उनके हटाए जाने के पीछे हाल ही में जारी हुई जिला प्रभारियों की सूची के बाद उपजे विवाद को कारण बताया जा रहा है।

इस फेरबदल के बाद अब केवल संतोष गोलकुंडा और संदीप वाल्मिकी ही छत्तीसगढ़ युकां प्रभारी रहेंगे। बता दें कि हाल ही में प्रदेश युवक कांग्रेस प्रभारी संतोष गोलकुंडा ने प्रदेश के जिलों के लिए युकां प्रभारियों की सूची जारी की थी। इस सूची के जारी होने के बाद ही विवाद शुरु हो गया था।

यह भी पढ़ें : रेल यात्री अब लाइव देख सकेंगे, कैसे बनता है आईआरसीटीसी के किचन में खाना

कहा जा रहा था कि यह सूची बिना प्रदेश युकां अध्यक्ष उमेश पटेल की सहमति से जारी की गई है। इसके बाद प्रदेश युकां के कुछ पदाधिकारियों ने इस्तीफे की भी पेशकश की थी। इसके अलावा जून आखिर में युकां की बैठक में भी प्रदेश प्रभारी संतोष गोलकुंडा और प्रभारी सचिव इमरान खान की मौजूदगी में जमकर हंगामा हुआ था।

 

वेब डेस्क, IBC24