महिला को डायन बताकर पीटा, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
महिला को डायन बताकर पीटा, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पत्थलगांव के कांसबेल में एक शख्स ने टोनही और डायन बताकर एक बृद्ध महिला की पिटाई की… इसका आरोप है कि वृद्ध महिला ने ही जादू-टोना कर उसकी बेटी को बीमार कर दिया… दरअसल पवन यादव अपनी बेटी के बीमार रहने पर परेशान था और पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला पर जादू – टोना करने का शक करने लगा। इसी शक पर पवन यादव पीड़िता के घर गया और घर में अकेली वृद्ध महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए अपने घर ले आया। जहाँ आरोपी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर कांसाबेल पुलिस ने दोनों बाप-बेटी के खिलाफ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया… और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Facebook


