बेरोजगारी के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस

बेरोजगारी के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस

बेरोजगारी के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 27, 2018 1:12 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक में बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश में बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाएं जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें –भय्यूजी महाराज सुसाइड केस में पुलिस जांच पूरी, नहीं हाथ आया कोई पुख्ता सबूत

 प्रदेश प्रभारी संतोष गोलकुण्डा की उपस्थिति में हुई बैठक में युवा कांग्रेस की विधानसभा चुनाव के तैयारियों और भूमिका को लेकर भी समीक्षा हुई इस बैठक के दौरान  प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी युवा कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। मौजूदा सरकार ने बेरोजगारी को लेकर किया गया वादा पूरा नहीं किया, प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें –कांग्रेस चारों दिशाओं से निकालेगी संकल्प यात्रा, आदिवासी इलाकों में जंगल सत्याग्रह भी

ज्ञात हो की  बेरोजगारी  को लेकर युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करने के मूड में है, इसके अलावा चुनाव में युवा कांग्रेस के नेता दावेदारी करेंगे, टिकट पर निर्णय लेने का अंतिम फैसला पार्टी करेगी।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में