छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI के कार्यकर्ता मंगलवार को CM हॉउस का घेराव करने निकले….जिन्हें पुलिस ने OCM चौक के पास रोक लिया…जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक झूमाझटकी होती रही । इस दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर जूता पहनाने और कालिख पोतने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने CM का कटआउट छीन लिया । इस बीच कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए…जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…। NSUI के सदस्यों ने डॉ.आम्बेडकर अस्पताल में बच्चों की मौत और गौशाला में गायों की मौत के खिलाफ भी प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में महापौर प्रमोद दुबे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी विशेष रुप से मौजुद थे ।