रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है। इसमें विकास यात्रा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सीएम की विकास यात्रा दो चरणों में होगी। पहला चरण 11 मई से 11 जून तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण अगस्त में शुरू होगा, जो चुनाव की घोषणा तक चलेगा।
ये भी पढ़े –अनौपचारिक दौरे पर चीन पहुंचे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ में इस बरस होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अगले महीने से सीएम विकास यात्रा पर निकल रहे हैं। विकास यात्रा के कार्यक्रम और दौरे की रणनीति बनाने के लिए बीजेपी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें सीएम डॉ सिंह और राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह सहित तमाम सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। सीएम ने बैठके बाद बताया कि विकास यात्रा का प्रथम चरण 11 मई से 11 जून तक चलेगा । द्वितीय चरण 18 अगस्त से आचार सहिंता लगने तक चलेगा। विकास यात्रा को विकास पर्व के रूप में मनाया जाएगा। पहले चरण में 65 विधान सभा क्षेत्रों में निकलेगी।
यात्रा की शुरुवात कार्यक्रम हेलीकाप्टर से होंगे। दन्तेवाड़ा से शुरू होगी और एक हजार बाइक सवार भी चयात्रा के साथ में चलेंगे।
web team IBC24