छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,328 मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,328 मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,328 मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 22, 2021 6:31 pm IST

रायपुर, 22 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ में 24 घंटों के दौरान 4,328 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,45,694 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 1,358 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जबकि 8,273 लोगों ने घर में पृथक वास की अवधि पूरी की है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 103 मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 4,328 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 260, दुर्ग से 140, राजनांदगांव से 55, बालोद से 127, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 66, धमतरी से 97, बलौदाबाजार से 199, महासमुंद से 125, गरियाबंद से 76, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 283, कोरबा से 182, जांजगीर चांपा से 315, मुंगेली से 115, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 155, सरगुजा से 390, कोरिया से 302, सूरजपुर से 187, बलरामपुर से 345, जशपुर से 219, बस्तर से 116, कोंडागांव से 83, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 40, कांकेर से 115, नारायणपुर से 37, बीजापुर से 29 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,45,694 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 8,62,660 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 70,540 हैं। 12,494 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,54,767 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3055 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में