मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ रवाना किया 16 टन ऑक्सीजन, प्रियंका गांधी ने मेदांता अस्पताल के लिए की थी ऑक्सीजन की मांग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ रवाना किया 16 टन ऑक्सीजन, प्रियंका गांधी ने मेदांता अस्पताल के लिए की थी ऑक्सीजन की मांग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ रवाना किया 16 टन ऑक्सीजन, प्रियंका गांधी ने मेदांता अस्पताल के लिए की थी ऑक्सीजन की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 25, 2021 7:21 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 टन ऑक्सीजन लखनऊ रवाना किया है, 16 टन ऑक्सीजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भेजा गया है, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ऑक्सीजन की मांग की थी, कांग्रेस नेत्री ने ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए यह ऑक्सीजन मांगी थी।

read more: ‘मन की बात’: प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर की नर्स भा…

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है, भूपेश बघेल ने लिखा- श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा फोन पर सूचना मिलने के उपरांत लखनऊ में कोरोना के मरीज़ों के उपचार में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति के लिये एक टैंकर ऑक्सीजन की तत्काल व्यवस्था कर उसे लखनऊ के लिये रवाना कर दिया है।

श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा फोन पर सूचना मिलने के उपरांत लखनऊ में कोरोना के मरीज़ों के उपचार में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति के लिये एक टैंकर ऑक्सीजन की तत्काल व्यवस्था कर उसे लखनऊ के लिये रवाना कर दिया है।

सभी स्वस्थ रहें pic.twitter.com/KnHcwO9ccB

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 25, 2021

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel sends a tanker, carrying 16 tons of Oxygen, for Medanta Hospital, Lucknow that is facing Oxygen shortage. The step has been taken upon a request by Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra,over telephone: Chhattisgarh Chief Minister’s Office pic.twitter.com/Jn6BdXnvOe

— ANI (@ANI) April 25, 2021

बता दें कि पूरे देश में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत दिखाई पड़ रही है, जिसे देखते हुए जरूरत की जगहों पर ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है, और लोगों को राहत देने के प्रयास जारी है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com