ईसाई समाज के लोगों ने विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की

ईसाई समाज के लोगों ने विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की

ईसाई समाज के लोगों ने विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 6, 2021 1:26 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र), छह जनवरी (भाषा) ईसाई धर्म के लोगों ने बुधवार को जिला पुलिस प्रमुख से मिलकर उन विहिप कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मामला दर्ज करने की मांग की जो इस सप्ताह के शुरू में उनकी प्रार्थना सभा में कथित तौर पर घुस गये थे।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को बुधवार को दिए गए पत्र में ईसाई समाज के लोगों ने पिछली तीन जनवरी को नगर स्थित आवास विकास कॉलोनी में कथित धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना सभा में शामिल कुछ लोगों को पुलिस के हवाले करने वाले विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी श्याम मिश्रा समेत 20 लोगों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। ?

पुलिस ने ईसाई धर्म में कथित रूप से गैरकानूनी ढंग से धर्मांतरित करवाने का प्रयास करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया था।

ईसाई समाज के लोगों ने आरोपी विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक आनंद ने ‘भाषा’ को बताया कि मामले में विवेचना चल रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो शिकायत दी गई है उसकी भी जांच की जाएगी।

भाषा सं. सलीम नीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में