नागरिक और स्वयंसेवी संस्था भी कर सकते है मदद, लॉकडाउन में की जा रही जा रही जरूरतमंदों की सहायता.. देखिए

नागरिक और स्वयंसेवी संस्था भी कर सकते है मदद, लॉकडाउन में की जा रही जा रही जरूरतमंदों की सहायता.. देखिए

नागरिक और स्वयंसेवी संस्था भी कर सकते है मदद, लॉकडाउन में की जा रही जा रही जरूरतमंदों की सहायता.. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 28, 2020 10:34 am IST

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने आम नागरिक एवं संस्थाएं को जिला प्रशासन को मदद और सहयोग की अपील की है।

पढ़ें- होम आइसोलेशन के उल्लंघन पर कार्रवाई, धमतरी पुलिस ने दर्ज किया केस

इसी तारतम्य में शासकीय अमले के साथ-साथ जिले के निजी और स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि दान, जरूरतमंदों को आवश्यक खाद्यान्न सामग्री, भिक्षुकों को अलग-अलग जगह पर भोजन की व्यवस्था कर मदद की जा रही है।

पढ़ें- 10 सेवाओं पर एस्मा लागू, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष ने ग्यारह हजार रुपए तथा वार्ड 1 के पार्षद ने अपनी 1 महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया है। इसी तरह खाद्य विभाग द्वारा गायत्री नगर के दिव्यांग के यहाँ सिलेंडर खत्म होने पर तत्काल सिलेन्डर उपलब्ध कराया गया। नया रायपुर के कुहेरा में मजदूर के यहां राशन खत्म होने पर तत्काल राशन की व्यवस्था की गई।

पढ़ें- जरूरतमंद और निःशक्तजनों को प्रशासन पहुंचा रहा राशन, सोशल डिस्टेनसिं…

ज्ञात हो रायपुर जिले में मदद एवं सहयोग के इच्छुक नागरिक एवं स्वैच्छिक संगठन एवं संस्थाएं आशीष मिश्रा, रायपुर स्मार्ट सिटी 9685792100, केदार पटेल, रोजगार अधिकारी 9425502970 या श्री चुन्नी लाल शर्मा शिक्षा विभाग 9827958846 को अपना नाम और मदद किए जाने वाले विषय जैसे- आर्थिक सहायता, खाद्य सामाग्री व अन्य प्रकार के सहयोग व सेवा आदि की जानकारी दे सकते हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस के खिलाफ लॉकडाउन, सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर…

इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर या समन्वय के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह को 9669577888 या श्री पुलक भटटाचार्य अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर से 07772099888 को जानकारी दी जा सकती है।


लेखक के बारे में