सीएम बघेल ने गुरुजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

सीएम बघेल ने गुरुजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

सीएम बघेल ने गुरुजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 4, 2020 11:45 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

पढ़ें- नवंबर में होंगे मध्यप्रदेश की 27 सीटों समेत छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा में उपचुनाव, चुनाव आयोग …

मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया।

पढ़ें- सीएम बघेल दिल्ली रवाना, सोनिया गांधी को राज्य सरकार की योजनाओं की ज…

वह कठिन विषय को भी अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। भारतरत्न डॉ.राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक रहे हैं,उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

पढ़ें- शिक्षक दिवस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभका…

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने गुणों से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं I


लेखक के बारे में