कृषि सुधार-श्रम क़ानून में परिवर्तन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर बोला हमला, कहा किसानों के साथ किया जा रहा बड़ा धोखा

कृषि सुधार-श्रम क़ानून में परिवर्तन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर बोला हमला, कहा किसानों के साथ किया जा रहा बड़ा धोखा

कृषि सुधार-श्रम क़ानून में परिवर्तन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर बोला हमला, कहा किसानों के साथ किया जा रहा बड़ा धोखा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: September 27, 2020 8:00 am IST

रायपुर। संसद से पारित तीन कृषि बिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार को घेरा। CM भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित बिल अवैधानिक है, ट्रेड शब्द जोड़कर बिल लाया गया, जो संघीय ढाँचा के विपरीत है, ऐसी स्थिति में भविष्य में केंद्र टैक्स भी लगा सकती है। श्रम क़ानून राज्यों के बिना विश्वास के लाया गया, शांता कमेटी की रिपोर्ट अनुसार यह क़ानून लागू किया गया।

ये भी पढ़ें: FAKE NEWS: 14 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह, पुरानी खबर की इमेज की जा रही वायरल… जानिए सच

राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ PC में मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया भी मौजूद रहे। कृषि सुधार क़ानून, श्रम क़ानून में परिवर्तन को लेकर सीएम ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि जो बिल लाए गए हम उसका विरोध करते हैं, सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को धोखा दे रही है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व पर्यटन दिवस की बधाई दी, कहा- छत्तीस…

सीएम ने कहा कि कांट्रैक्ट फॉर्मिंग में कई कानूनी दांव पेंच है जिसमें अनपढ़ और कम पढ़े लिखे लोग फंस कर रह जाएंगे, व्यापारी अब सस्ते दाम पर खरीदकर मनमाने दाम पर बेंचेगे। सीएम ने कहा कि यह पीडीएस सिस्टम को खत्म करने की साजिश है। किसानों को पहले भी अपनी उपज बेचने के लिए छूट थी। छत्तीसगढ़ में 90 प्रतिशत किसानों को एमएसपी के अलावा अतिरिक्त भी लाभ दिया गया है।

ये भी पढ़ें: बैकुंठपुर: लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, सब्जी मंड…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com