BJP के नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने पर सीएम भूपेश ने कसा तंज, कह दी यह बड़ी बात
2023 में सभी BJP विधायकों की टिकट कटेगी और जो नेता प्रतिपक्ष कल बदले गए हैं उनमें भी वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा हुई है।
BHUPESH STATEMENT
Cm Bhupesh On Bjp: रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में बदले गए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लेकर बड़ा तंज कसा है। सीएम भूपेश ने अपने बयान में कहा कि भाजपा अब सब कुछ बदल डालूंगा के राह पर है। उन्होंने प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरनदेश्वरी को हंटरवाली बताते हुए कहा कि ‘हंटरवाली और जामवाल सिर्फ बदलने का काम कर रहे हैं’ पहले हंटरवाली को देखा, अब जामवाल का भी असर दिख रहा है। बघेल ने अंत में यह तक कह दिया कि 2023 में सभी BJP विधायकों की टिकट कटेगी और जो नेता प्रतिपक्ष कल बदले गए हैं उनमें भी वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा हुई है।

Facebook


