सीएम भूपेश बघेल ने कहा लॉकडाउन खत्म करने राज्यों को अनुमति दे केंद्र सरकार, अन्य राज्यों में फंसे मजदूर-छात्रों को लाने की तैयारी

सीएम भूपेश बघेल ने कहा लॉकडाउन खत्म करने राज्यों को अनुमति दे केंद्र सरकार, अन्य राज्यों में फंसे मजदूर-छात्रों को लाने की तैयारी

सीएम भूपेश बघेल ने कहा लॉकडाउन खत्म करने राज्यों को अनुमति दे केंद्र सरकार, अन्य राज्यों में फंसे मजदूर-छात्रों को लाने की तैयारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 27, 2020 2:40 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग की जानकारी देते हुए कहा कि लॉकडाउन खत्म करने पर राज्यों को अनुमति मिलना चाहिए। सीएम ने कहा कि राज्यों की परिस्थिति के अनुसार लॉकडाउन खुलना चाहिए। सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि कोरोना वायरस का प्रभाव सभी राज्यों में अलग-अलग है।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने केंद्रीय मंत्री पासवान को लिखा पत्र, क…

सीएम ने कहा कि इसके साथ-साथ हमारे मजदूर जो दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं उनको लाने की अनुमति की बात चल रही है, ऐसे लोगों के नाम सूचीबद्ध किया जा रहा है। मजदूरों को अन्य राज्यों से वापस लाने की अनुमित केंद्र सरकार दे, जिससे उन्हे राहत मिल सके। सीएम ने कहा कि कोटा के बच्चों को हम ला रहे हैं, वहीं दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों को भी लाने की तैयारी की जा रही है।

कोटा के बच्चों को हम ला रहे हैं, इसके साथ-साथ हमारे मजदूर जो दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं उनको लाने की अनुमति की बात चल रही है, ऐसे लोगों के नाम सूचीबद्ध किया जा रहा है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल pic.twitter.com/97xEZ7ek8T

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2020

ये भी पढ़ें: सभी शासकीय कार्यालयों का किया जाएगा सेनेटाइजेशन, सी…

सीएम ने कहा कि आज PM के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जो बात उभर कर आई है वो ये है कि कोरोना का प्रभाव अलग-अलग राज्य में अलग-अलग है, उसके हिसाब से राज्यों को लॉकडाउन खत्म करने का मौका मिलना चाहिए। बता दें कि आज सुबह पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। वहीं इस बैठक में कुछ राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग भी की।

ये भी पढ़ें: पब्लिक प्लेस में थूकना आपको पड़ सकता है भारी, देना …

आज PM के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जो बात उभर कर आई है वो ये है कि कोरोना का प्रभाव अलग-अलग राज्य में अलग-अलग है, उसके हिसाब से राज्यों को लॉकडाउन खत्म करने का मौका मिलना चाहिए: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल pic.twitter.com/YaDFux08Py

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2020


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com