किरंदुल: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर देश की सियासत में खलबली मची हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने मिनिमम इनकम गारंटी योजना से लोगों को अवगत कराने के लिए न्याय यात्रा की शुरुआत की है। सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को किरंदुल से न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्याय यात्रा के तहत प्रदेश सभी जिलों के अलग—अलग शहरों के लोगों को इस योजना के बारे में बताया जाएगा।
Read More: पीएम मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को किया संबोधित, आलोचकों की वजह से हुआ प्रसिध्द
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के लोगों को सही न्याय मिलेगा। उन्होंने राहुल गांधी को मजबूत करने लोकसभा में कांग्रेस को समर्थन करने की अपील की। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले मिनिमम गारंटी स्कीम को अपने घोषणापत्र में शामिल करने की बात कही थी। इसे अपना मास्टर स्ट्रोक बताते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा में पूरे देश में योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया है। इसे ही ध्यान में रखते हुए बस्तर के किरंदुल से न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्होंने सेल के साथ एनएमडीसी को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अब स्थानीय लोगों को रोजगार देने सभी परीक्षा छत्तीसगढ़ में करवाना होगा। हालांकि अडानी को खदान दिए जाने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
Read MorE: Fake News पर लगाम लगाने समिति का गठन, रायपुर आईजी आनंद छाबड़ा होंगे अध्यक्ष
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 1 अप्रैल से बिजली बिल हाफ होगा और वनोपज के दाम में वृद्धि होगी। ग्रामीण इलाकों में सड़क पानी बिजली जैसी सुविधाएं भी बहाल होंगी। मुख्यमंत्री ने मंच से नरेंद्र मोदी और खनिज न्यास निधि में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर भी पीछली सरकार पर निशाना साधा। बस्तर में जगदलपुर में 2 सभाओ के साथ न्याय यात्रा का रोड शो भी रखा गया है।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/ZQUUjXQ_N7Q” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>