प्रशिक्षण शिविर में CM भूपेश बघेल का संबोधन, ‘विपक्ष सवाल करे तो कोई आपत्ति नहीं…हमारे पास जवाब होना चाहिए’

प्रशिक्षण शिविर में CM भूपेश बघेल का संबोधन, 'विपक्ष सवाल करे तो कोई आपत्ति नहीं...हमारे पास जवाब होना चाहिए'

प्रशिक्षण शिविर में CM भूपेश बघेल का संबोधन, ‘विपक्ष सवाल करे तो कोई आपत्ति नहीं…हमारे पास जवाब होना चाहिए’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: June 15, 2021 9:11 am IST

रायपुर। प्रशिक्षण शिविर में CM भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए लोगों को जिम्मेदारी मिली है, इन्ही के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है। सीएम ने कहा कि विपक्ष अगर हमसे कोई सवाल कर रहा है, तो उसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हमारे पास उसका जवाब होना चाहिए। 

ये भी पढ़ें:  प्रदेश की जेलों से पेरोल पर छूटे 22 कैदी फरार, 47 कैदियों की हुई मौ…

सीएम ने कहा कि देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने क्या-क्या किया ये लोगों को बताना है, कांग्रेस के इतिहास को जानने की जरूरत है। सीएम ने आगे कहा कि हमने शपथ लेने के बाद सबसे पहले अपने वादे पूरे किये। धान का 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य दिया। नगरनार में आदिवासियों की जमीन लौटने का काम पूरा किया। 

ये भी पढ़ें: कोरोना ने फिर बदला अपना रुख, कई देशों में बढ़े मामले, आ रही लॉकडाउन…

इसके पहले आज CM भूपेश बघेल आज राजीव भवन में प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने पहुंचे, उनके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी PL पुनिया और PCC चीफ मोहन मरकाम भी मौजूद हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com