सीएम भूपेश बघेल का बस्तर दौरा रद्द, कल से था दो दिवसीय दौरा, सीएम ने बस्तर में बारिश की फोन पर ली जानकारी

सीएम भूपेश बघेल का बस्तर दौरा रद्द, कल से था दो दिवसीय दौरा, सीएम ने बस्तर में बारिश की फोन पर ली जानकारी

सीएम भूपेश बघेल का बस्तर दौरा रद्द, कल से था दो दिवसीय दौरा, सीएम ने बस्तर में बारिश की फोन पर ली जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 29, 2019 10:12 am IST

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल का बस्तर दौरा रद्द हो गया है। सीएम बघेल को 30 जुलाई को तोकापाल, 31 को दंतेवाड़ा का दौरा करना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

read more: छात्राओं से बंद कमरे में करता था अश्लील बातें, प्रधान पाठक के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर बस्तर संभाग के कमिश्नर और यहां सभी जिलों के कलेक्टरों को हालात पर नजर रखने और किसी भी तरह की विपरीत परिस्थियों से निपटने के लिए पूरी सतर्कता एवं बचाव की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

read more: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान, ”मै अभी मिशन बंगाल में लगा हूं, पहले एक मिशन कंप्लीट हो जाने दो”

मुख्यमंत्री बघेल ने इस संबंध में आज बस्तर संभाग के कमिश्नर अमृत खलको से दूरभाष पर बात की और उनसे बस्तर में हो रही वर्षा और यहां के नदी-नालों सहित भारी वर्षा के दौरान प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के हालात की जानकारी ली। उन्होंने कमिश्नर से कहा कि वे बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को लगातार सचेत रखने तथा स्थिति पर नियंत्रण रखने का कार्य सुनिश्चित करें।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/s8IUnX28W-E” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com