CM भूपेश ने कहा, पूर्ण बहुमत की सरकार को विस सत्र बुलाने से कोई नहीं रोक सकता, रमन सिंह बैक डोर से शासन चलाने की कोशिश न करें

CM भूपेश ने कहा, पूर्ण बहुमत की सरकार को विस सत्र बुलाने से कोई नहीं रोक सकता, रमन सिंह बैक डोर से शासन चलाने की कोशिश न करें

CM भूपेश ने कहा, पूर्ण बहुमत की सरकार को विस सत्र बुलाने से कोई नहीं रोक सकता, रमन सिंह बैक डोर से शासन चलाने की कोशिश न करें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: October 20, 2020 10:01 am IST

रायपुर। राजभवन और राज्य सरकार के बीच विधानसभा के विशेष सत्र बुलाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच CM भूपेश बघेल ने आज प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार को विधानसभा सत्र बुलाने से कोई नहीं रोक सकता, सीएम ने कहा कि राज्यपाल ने कुछ जानकारी मांगी है, वह शाम को दे दी जाएगी, उम्मीद है उसके बाद अनुमति मिल जाएगी। सीएम ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राजभवन को राजनीति का आखड़ा नहीं बनाना चाहिए, रमन सिंह को बैक डोर से शासन चलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:सीएम बघेल ने 14 यूनिवर्सिटी और 4 उच्च शैक्षणिक संस्थानों के बीच शोध और अनुसंधान के लिए किया MOU

बता दें कि राजभवन और राज्य सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति निर्मित हो रही है। राज्यपाल श्रीमती अनुसुईया उइके ने विधानसभा के विशेष सत्र आहूत करने की फाइल को वापस लौटा दिया है। कल सरकार ने राजभवन को यह फाइल भेजी थी। राज्यपाल ने सरकार से कहा है कि मात्र 58 दिन पहले ही मानसून सत्र हुआ था। अभी ऐसी कौन सी परिस्थिति आई है कि अचानक विशेष सत्र बुलाई जाए ?

ये भी पढ़ें: राजभवन और राज्य सरकार के बीच टकराव ? राज्यपाल ने वि…

संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने बयान में राजभवन के द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र की फाइल टीप के साथ लौटाने पर कहा है कि फाइल लौटाई जाये इस जैसी बात नहीं है, लेकिन राज्यपाल ने और जानकारी मांगी है। राजभवन ने पूछा है कि कौन से विधि विषयक कार्य सत्र में होने है यह स्पष्ट करें। मंत्री चौबे ने कहा कि राज्यपाल ने जो-जो जानकारी मांगी है वो आज ही उन्हें दी जाएगी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com