भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी का पूजन करेंगे मुख्यमंत्री आज दोपहर 2 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। जहां सावन महीने में भगवान महाकाल की निकलने वाली सवारियों में यह 5वीं सवारी है। भगवान महाकाल की सवारी का पूजन करने के बाद सीएम वापस भोपाल लौटेंगे।
ये भी पढ़ें: सीएम और पूर्व सीएम के बीच ट्वीटर वार, दोनों ने लगाया एक—दूसरे पर ये
बता दे कि भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं सीएम ने बड़ा फैसला लिया है। महाकाल में और सुविधाएं बढ़ाने के लिए 300 करोड़ की योजना शुरु होगी। महाकाल मंदिर के विस्तार और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मंत्रिमंडल के सदस्य मंत्रियों की त्रिस्तरीय सदस्य समिति गठित होगी।
ये भी पढ़ें: आंखों की रोशनी जाने के मामले में डॉ त्रिलोचंन सिंह होरा निलंबित, इन अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज
योजना के तहत पहले चरण में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ प्रवेश और निर्गम, फ्रंटियर यार्ड, नंदी हाल का विस्तार, महाकाल थीम पार्क, महाकाल कॉरिडोर,वर्केज लॉन पार्किंग आदि का विकास और निर्माण होगा। वहीं दूसरे चरण में महाराज बाड़ा, काम्पलेक्स, कुंभ संग्रहालय, महाकाल से जुड़ी विभिन्न कथाओं का प्रदर्शन, अन्नक्षेत्र, धर्मशाला, रुद्रसागर की लैंड स्केपिंग, रामघाट मार्ग का सौंदर्यीकरण, पर्यटन सूचना केन्द्र, रुद्र सागर झील का पुनर्जीवन, हरि फाटक पुल, यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।