सियोल: ‘सुंग हा टेलीकॉम’ कंपनी नया रायपुर में स्थापित करेगी मोबाइल निर्माण इकाई

सियोल: 'सुंग हा टेलीकॉम' कंपनी नया रायपुर में स्थापित करेगी मोबाइल निर्माण इकाई

सियोल: ‘सुंग हा टेलीकॉम’ कंपनी नया रायपुर में स्थापित करेगी मोबाइल निर्माण इकाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: May 30, 2017 3:38 am IST

 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने सियोल में दक्षिण कोरिया के उद्योगपतियों और पूंजी निवेशकों से मुलाकात की। इस अवसर पर ‘सुंग हा टेलीकॉम’ कंपनी के प्रतिनिधियों ने नया रायपुर में मोबाईल निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सियोल में आयोजित निवेशक सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित किया। डॉ. सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मेक-इन-इंडिया’ नीति के तहत छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी। निवेशक सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने वहां के निवेशकों के साथ अलग-अलग मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड, अपर मुख्य सचिव एन. बैजेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह शामिल 


लेखक के बारे में