नक्सल प्रभावित गांव झलमला पहुंचे सीएम रमन ने की कई विकास योजनाओं की घोषणा

नक्सल प्रभावित गांव झलमला पहुंचे सीएम रमन ने की कई विकास योजनाओं की घोषणा

नक्सल प्रभावित गांव झलमला पहुंचे सीएम रमन ने की कई विकास योजनाओं की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: May 25, 2017 5:17 am IST

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज कवर्धा जिले के नक्सल प्रभावित गांव झलमला पहुंचे और करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने चार सौ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली अलग-अलग सड़कों का भूमिपूजन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बोड़ला ब्लाक को व्क्थ् भी घोषित किया। मुख्यमंत्री ने 10 अंडर ग्राउंड पुल और 45 छोटे पुलिया के निर्माण की सौगात भी दी। वनांचल गांव में पानी की समस्या दूर करने के लिए च्भ्म् विभाग को काम के निर्देश दिए हैं। चिल्फी-रेगाखार-झलमला-सल्हेवारा की सड़क का काम पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण अटका हुआ था। लेकिन वन्य जीव को समस्या नहीं होने की शर्त पर इस सड़क के निर्माण को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने पोड़ी में जल आवर्धन योजनांतर्गत नलजल योजना का शुभारंभ भी किया। झलमला में बिजली सब स्टेशन, सीसी रोड, हायर सेकंडरी स्कूल खोलने के अलावा सुजला योजना और उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ देने की बात कही। इस मौके पर सांसद अभिषेक सिंह और च्ॅक् मंत्री राजेश मूणत भी मौजूद थे। 


लेखक के बारे में