प्रदेश के मुख्यमंत्री डा रमन सिंह गुरुवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने 214 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने तकरीबन 100 हितग्राहियों को 87 लाख की राहत अनुदान राशि के साथ साथ 700 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण भी किया। सीएम ने शहर में 124 करोड की लागत से जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन भी किया। शहर के नटवर स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था…उन्होने कहा कि देश के सभी राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो रहा है और वह दिन दूर नही जब कांग्रेस कादेश के नख्शे से सफाया हो जाएगा… उन्होने कहा कि अमृत मिशन के तहत जिले के निकायों को 214 करोड रुपए दिया जा रहा है जिसमे से 124 करोड सिर्फ रायगढ़ के लिए है… सीएम ने जिलेवासियों की मांग पर केआईटी कालेज के लिए 1 करोड 65 लाख की घोषणाभी की। उन्होने अल्पवृष्टि को लेकर कहा कि किसानों को सूखे को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है। प्रदेश सरकार किसानो के साथ है।