Urfi Javed Kamakhya Devi Temple Visit Pics
एंटरटेनमेंट डेस्क : Urfi Javed Kamakhya Devi Temple Visit Pics : अपने अतरंगी फैशन सेंस और बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली सोशल मीडिया स्टार और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई पहनावा नहीं, बल्कि उर्फी जावेद असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, जिसकी 6 खूबसूरत झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। उनका यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले कुछ दिनों से उनके धर्म परिवर्तन को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं।
Urfi Javed Atheist Statement Religion उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर के अंदर की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उर्फी भारतीय पारंपरिक लिबास पहने और माथे पर लाल तिलक लगाए हुए बेहद अलग अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने मंदिर परिसर से अपनी सिंगल और करीबियों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन किए।’
Urfi Javed Traditional Look Viral Video 2026 इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके धर्म को लेकर चल रही बहस फिर तेज हो गई है। दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर यह दावा किया जा रहा था कि उर्फी ने हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर ‘रीता भारद्वाज’ रख लिया है। हालांकि, उर्फी ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत और बकवास बताया है। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने न तो अपना नाम बदला है और न ही कोई धर्म अपनाया है। इससे पहले भी एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वह बहुत पहले ही धर्म को छोड़ चुकी हैं। वह किसी भी धर्म को नहीं मानतीं और पूरी तरह से नास्तिक हैं, इसलिए किसी भी धर्म से उनके जुड़ाव या निकाले जाने का सवाल ही नहीं उठता।