भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान योग से निरोग कार्यक्रम के जरिए संवाद करेंगे। कार्यक्रम में श्रीश्री रविशंकर और स्वामी रामदेव का उद्बोधन होगा।
पढ़ें- SDM को पीटने चप्पल लेकर दौड़ी महिला, बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बचाया, वजह जान आप रह जाएंगे हैरान
योगा करने वाले मरीजों से करेंगे संवाद
खरगोन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 मई को योग से निरोग कार्यक्रम अंतर्गत योग प्रशिक्षक एवं आइसोलेशन में रहकर योग करने वाले मरीजों से संवाद करेंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. वासुदेव आसलकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एनआईसी कक्ष के माध्यम से जुड़ेंगे। वहीं योग प्रशिक्षक एवं होम आइसोलेशन वाले मरीजों को वेब लिंक प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से वह कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।
पढ़ें- किराना दुकान समेत मंडियां पूर्ण रूप से रहेगी बंद, ज…
आज लेंगे आतंकवाद विरोध दिवस की शपथ
कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए आज आतंकवाद विरोध दिवस पर सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कक्ष में शपथ लेंगे। इस आशय के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव डीके नागेंद्र ने कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को दिए है।
पढ़ें- भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 क्रैश, हादसे…
चने के समर्थन मूल्य में खरीदी 5 जून से
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में चने के समर्थन मूल्य पर खरीदी अब 5 जून से की जाएगी। पहले यह तारीख 15 मई थी। किसानों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसी भी किसान का चना समर्थन मूल्य से नीचे नहीं बिकने देंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को बढ़ाई गई तारीख अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।