Gwalior Tighra Dam Accident / Image Source : AI
ग्वालियर : Gwalior Tighra Dam Accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के मशहूर पिकनिक स्पॉट तिघरा डैम में घूमने गए मेडिकल के दो छात्र गहरे पानी में डूब गए हैं। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर, दूसरे शव की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना तिघरा थाना क्षेत्र की है। MBBS Students Drown Gwalior रविवार को मेडिकल कॉलेज के 8 छात्रों का एक ग्रुप मिलकर तिघरा डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे था। सभी दोस्त डैम के किनारे पर घूम रहे थे, तभी अचानक दो छात्रों का पैर फिसल गया। पैर फिसलने के कारण दोनों छात्र सीधे डैम के गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
इस पूरे घटना की सूचना बाकी साथियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक चली भारी मशक्कत के बाद टीम ने एक छात्र का शव पानी से बाहर निकाल लिया है, जबकि दूसरे छात्र का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।