मुख्यमंत्री ने बीएसएल-4 प्रयोगशाला स्थापित करने पर दिया ज़ोर

मुख्यमंत्री ने बीएसएल-4 प्रयोगशाला स्थापित करने पर दिया ज़ोर

मुख्यमंत्री ने बीएसएल-4 प्रयोगशाला स्थापित करने पर दिया ज़ोर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: February 12, 2021 10:44 am IST

लखनऊ, 12 फ़रवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बीएसएल-4 प्रयोगशाला स्थापित करने की जरुरत पर शुक्रवार को बल दिया।

अपने सरकारी आवास पर विभागों की समीक्षा बैठक में योगी ने कहा कि कोरोना के दौरान जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए राज्य में बीएसएल-3 स्तर की प्रयोगशालाएं स्थापित की गईं। इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए बीएसएल-4 प्रयोगशालाओं की स्थापना आवश्यक है।

उन्होंने इस सम्बन्ध में कार्य योजना बनाकर समयबद्ध ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में उपचार व्यवस्था सुचारु ढंग से संचालित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड के आपदा पीड़ित परिवारों को हर सम्भव राहत उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को हर सम्भव मदद व राहत उपलब्ध कराई जाए। जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों से सम्पर्क कर उनकी सहायता करें।

भाषा आनन्द अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में