सीएम ने पूर्व बीजेपी सरकार साधा निशाना, कहा हमें खाली तिजोरी मिली, किसान आत्महत्या, बेरोजगारी और अत्याचार में नं. 1 था प्रदेश

सीएम ने पूर्व बीजेपी सरकार साधा निशाना, कहा हमें खाली तिजोरी मिली, किसान आत्महत्या, बेरोजगारी और अत्याचार में नं. 1 था प्रदेश

सीएम ने पूर्व बीजेपी सरकार साधा निशाना, कहा हमें खाली तिजोरी मिली, किसान आत्महत्या, बेरोजगारी और अत्याचार में नं. 1 था प्रदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: February 28, 2020 6:19 pm IST

इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राउ में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण के बाद अपने उद्बोधन में दिल्ली में हुई हिंसा में जान गवाने वाले मृतकों को श्रधांजलि दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में ऐसा कोई देश नही जिसमे कई धर्मो के त्योहार, भाषाएं बोली जाती हो फिर भी सभी देशवाशी एक झंडे के पीछे खड़े रहते हैं । वहीं पूर्व की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 में हमे प्रदेश में कमान मिली जब पूरी तिजोरी खाली थी।

ये भी पढ़ें:सीएम भूपेश बघेल बोले- विकास कार्यो में व्यय के मामले में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, सामाजिक क्षेत्र…

सीएम ने कहा कि किसानों की आत्महत्या से लेकर बेरोजगारी महिलाओं के साथ अत्याचार में प्रदेश नंबर वन था। हमने जो चुनाव में वचन दिए थे वह पूरे किए जा रहे हैं। किसानों के ऋण माफी का दूसरा चरण शुरू हो गया है। जिसमे 1 लाख रु तक के किसानों के ऋण माफ किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया ने उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी की तारीफ करते हुवे कहा कि राउ में मुख्यमंत्री की जरूरत नही है जीतू पटवारी ही काफी है।

ये भी पढ़ें: अमो​लक सिंह भाटिया के बिलासपुर स्थित आवास और ऑफिस प…

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की मै कोई घोषणा नही करता सिर्फ काम करने में विश्वास रखता हूं। इन्दौर और भोपाल में हमने मेट्रो का काम शुरू कर दिया है जो बढ़ी तेजी से चलेगा। मेट्रो के काम से प्रदेश में निवेश आएगा युवाओं के रोजगार के अवसर खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने दी हरी झंडी, अब कन्हैया कुमार उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ चलेगा राजद्रोह का केस

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि मुझे बहुत दुख होता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते थे देश मे दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। मोदी जी अब रोजगार ओर युवाओं की बात क्यों नही करते अब क्यों पाकिस्तान की बात करते हैं। पाकिस्तान से तो हमारे देश के युवा निपट लेंगे वह रोजगार पर बात करें।

ये भी पढ़ें: ‘देवी अवार्ड’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विभ…

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि में बीजेपी के नेताओं से पूछना चाहूंगा कि स्वतंत्रता संग्राम में कितने सेनानी रहे हैं वहीं केंद्र सरकार द्वारा सीएए कानून को लेकर कहा कि में पूछना चाहूंगा की सीएए क्या है इसकी क्या जरूरत थी? इन्हें पहचान लीजिए इनका क्या लक्ष्य है प्रदेश की जनता ने इन्हें पहचान लिया है। कांग्रेस सभी समुदाय को साथ मे लेकर चलती है हम प्रदेश में एक नया इतिहास बनाएंगे समृद्ध मध्यप्रदेश बनाएंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com