महाराष्ट्र के मीरा रोड और नालसोपोरा में कोकीन तथा मेफेड्रोन बरामद, पांच लोग पकड़े गए

Ads

महाराष्ट्र के मीरा रोड और नालसोपोरा में कोकीन तथा मेफेड्रोन बरामद, पांच लोग पकड़े गए

  •  
  • Publish Date - January 11, 2021 / 02:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

ठाणे, 11 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में दो स्थानों से कथित रूप से 8.60 लाख रुपये से अधिक मूल्य की कोकीन और मेफेड्रोन की बरामदगी के साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीरा भयंदर वसाई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि मीरा रोड और तुलिंज थानों में स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ अधिनियम कानून के तहत दो मामले दर्ज किये गए हैं।

उन्होंने बताया, ”पहले मामले में, शनिवार को मीरा रोड के बेवर्ली पार्क इलाके में 4.35 लाख रुपये के मूल्य की 30.50 ग्राम कोकीन और 24 ग्राम मेफेड्रोन की बरामदगी की गयी और चार लोग पकड़े गए। दूसरे मामले में नालसोपोरो इलाके में 4.25 लाख रुपये के मूल्य की 85 ग्राम मेफेड्रोन जब्त करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।”

भाषा जोहेब उमा

उमा

ताजा खबर