ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गंदे पानी की सप्लाई पर सवाल करने पर कलेक्टर मीडिया पर झल्ला गए। यही नहीं कलेक्टर ने सवाल का जवाब देने से इनकार कर मीडिया कर्मियों को कलेक्ट्रेट से बाहर निकाल दिया।
बता दें शहर में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कलेक्टर अफसरों की बैठक ले रहे थे। बैठक के दौरान अफसरों के बीच ही बहस हो गई। मीटिंग का कवरेज करने पहुंची मीडिया कर्मियों के सवाल से कलेक्टर साहब उग्र हो गए और उन्हें मीटिंग के दौरान ही कलेक्ट्रेट से बाहर निकाल दिया। इस घटना पर मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने प्रशासन पर नाराजगी जताई है। पत्रकारों ने भी इस घटना का विरोध करते हुए कलेक्टर का बहिष्कार किया है।
पढ़ें- कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिजनों से भेंट कर तत्काल ..
इससे पहले मंगलवार को महलगांव क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को गंदे पानी की शिकायत मिली थी। लोगों के मुताबिक शिकायत के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस पर गुस्साए मंत्री ने पहले तो इंजीनियर की जमकर फटकार लगाई फिर उसे तुरंत ही सस्पेंड करने का आदेश निगमायुक्त संदीप माकिन को दिया, जिस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई कर दी।
महेंद्र कर्मा के नाम पर होगा इस एयरपोर्ट का नाम.. देखें