कलेक्टर ने अतिथि देवो भवः को किया सार्थक, दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों के लिए विशेष व्यवस्था, श्रमिकों के साथ बैठकर खाई खीर, पुड़ी, और सब्जी

कलेक्टर ने अतिथि देवो भवः को किया सार्थक, दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों के लिए विशेष व्यवस्था, श्रमिकों के साथ बैठकर खाई खीर, पुड़ी, और सब्जी

कलेक्टर ने अतिथि देवो भवः को किया सार्थक, दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों के लिए विशेष व्यवस्था, श्रमिकों के साथ बैठकर खाई खीर, पुड़ी, और सब्जी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 2, 2020 2:26 pm IST

रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम एवं बचाव हेतु अन्य राज्यो से रुके श्रमिको के लिए सूरजपुर ज़िले में कुल 31 स्थलों पर शिविर व्यवस्था की गई हैं। आज देवनगर राहत षिविर में कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधिक्षक राजेष कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हरीष राठौर ने पटना बिहार से रूके हुए श्रमिको के बीच पहुंचकर उनका हाल चाल जाना एवं साथ मे भोजन किया खीर, सब्जी, पुड़ी। देवनगर छात्रावास राहत षिविर में रूके श्रमिकों के साथ बड़ी आत्मीयता के साथ भोजन ग्रहण किया।

पढ़ें- शासकीय उचित मूल्य के दुकान में अधिक दर पर शक्कर बेचने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ केस दर्ज

कलेक्टर दीपक सोनी ने पटना के श्रमिकों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके प्रत्येक प्रकार के समस्याओं के समाधान करने आपके साथ खडे है। सोनी ने सरपंच और सचिव को निर्देषित करते हुए कहा ये श्रमिक हमारे मेहमान की तरह हैं उनकी अच्छी देखभाल करें। आपके लिए सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी ईमानदारी से करने कहा। एसपी राजेश कुकरेजा ने कहा कि डरने की आवशयकता नहीं है हम आपकी रक्षा के लिए खड़े है। उल्लेखनीय है कि जिले में 31 राहत शिविर स्थापित किया गया है जिसमे 631 विभिन्न राज्य के श्रमिक रुके हुए हैं।

पढ़ें- केंंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- अपेक्षा होगी …

सभी कैंपो में जिला के वरिष्ठ अधिकारी एसडीएम, तहसीदार व अन्य आफिसर के द्वारा कैंप पहुंचकर श्रमिकों के साथ भोजन कर हौसला अफजाई कर रहे है। इन मेगा कैंपों में किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं। सभी आगुन्तको के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की भी सुविधा की गई हैं जिसमे की स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर स्थलों में जाकर इनका स्वास्थ्य परीक्षण करती हैं।

पढ़ें- डॉ विष्णु दत्त रायपुर मेडिकल कॉलेज के नए डीन बनाए ग…

सभी के मूल निवास के जिला प्रसाशन से संपर्क कर उनके परिवार की देखभाल करने के लिए आग्रह भी किया गया ताकि यहां रुके श्रमिको को अपने परिवार की चिन्ता न हो और यह संतोष रहे कि उनके साथ साथ उनके परिवार की चिंता भी सम्बंधित ज़िला प्रसाशन कर रहा हैं।


लेखक के बारे में