छेनी-हथौड़ी से कलेक्टर ने नापी सड़क की थिकनेस

छेनी-हथौड़ी से कलेक्टर ने नापी सड़क की थिकनेस

छेनी-हथौड़ी से कलेक्टर ने नापी सड़क की थिकनेस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: January 18, 2018 10:50 am IST

बिलासपुर के कलेक्टर पी दयानंद हर वक्त सुर्खियों में रहते हैं। वजह साफ है वो ऐसा कुछ कर निकलते हैं कि खबरे अपने आप बन जाती है। आज उन्होंने जो किया वो शायद ही किसी नौकरशाह ने किया होगा। आपको बता दें कि बिलासपुर में इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। उसी के तहत कलेक्टर साहब आज खुद सड़क की गुणवत्ता नापने बैठ गए। उन्हें देखकर मौजूदा ठेकेदार घबरा गया। 

ये भी पढ़े –  माँ ने बच्ची के साथ मिट्टी तेल डाल कर लगायी आग

 

हुआ कुछ ऐसा कि कलेक्टर ने सड़क को खुदवाने के बाद स्वयं स्केल हाथ में लिया और सड़क की थिकनेस नापना शुरू कर दिया जिसमें एक रात पहले बनायीं गई सड़क की थिकनेस मात्र 25 एमएम निकली जबकि मानक थिकनेस 55 होनी चाहिये।

ये भी पढ़े- कलेक्टर ने बच्चे के साथ खिंची सेल्फी, बच्चा बोला-बड़ा होकर आईएएस बनूंगा 

 गुणवत्ता में लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद पीडब्लूडी अधिकारियों और ठेकेदार को खूब खरीखोटी सुनाईं। इसके बाद कलेक्टर ने सड़क उखाड़कर दोबारा डालने के निर्देश दिये।ज्ञात हो की ये मामला बिलासपुर के  तारबाहर चौक से गांधी चौक तक डाली गयी सड़क का है.कलेक्टर को पहले से ही इस बात की शंका थी इसलिए वो  सुबह होते ही स्वयं सड़क नापने निकल पड़े।कलेक्टर ने छेनी-हथौड़ी से कई जगह सड़क खुदवाई और स्केल से खुद थिकनेस नापी। 55 एमएम की जगह मात्र 25 एमएम थिकनेस देखकर कलेक्टर खुद  हैरान रह गये।

IBC24 WEB TEAM


लेखक के बारे में