जगदलपुर: नगरनार गोलीकांड मामले पर कलेक्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ads

जगदलपुर: नगरनार गोलीकांड मामले पर कलेक्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  •  
  • Publish Date - May 17, 2017 / 05:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

 

जगदलपुर के नगरनार में हुए गोलीकांड और मारपीट के मामले को लेकर मंगलवार को बस्तर कलेक्टर और SP ने पत्रकार वार्ता की. जिसमें जानकारी दी कि बस्तर में सभी परिवहन संघ के कार्यों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है. खासतौर पर बस्तर परिवहन संघ का संचालन फिलहाल प्रशासनिक टीम करेगी. हालांकि इस संघ से जुड़े सभी ट्रक संचालक अपने कारोबार को लेकर स्वतंत्र रहेंगे.

कलेक्टर ने ये भी कहा कि परिवहन संघ के खिलाफ आर्थिक अनियमितता समेत कई शिकायतें मिली हैं. जिनकी जांच करने के बाद रिपोर्ट रजिस्ट्रार को सौंपी जाएगी. इसके बाद ही संघ पर स्थायी फैसला होगा. बता दें कि नगरनार गोलीकांड के आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. आरोपियों की संपत्ति की जानकारी जुटाकर इन्हें कुर्क किया जाएगा. फिलहाल 6 आरोपियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं और बाकियों के लाइसेंस की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि सभी हिस्ट्रीशीटर्स के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी. गौरतलब है कि पूरे मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का नाम भी सामने आ रहा है.