कांग्रेस ने की तीन जिलाध्यक्षों की घोषणा, 20 मार्च को ‘लोकतंत्र सम्मान दिवस’ मनाएगी पार्टी, इसी दिन कमलनाथ ने दिया था CM पद से इस्तीफा

कांग्रेस ने की तीन जिलाध्यक्षों की घोषणा, 20 मार्च को 'लोकतंत्र सम्मान दिवस' मनाएगी पार्टी, इसी दिन कमलनाथ ने दिया था CM पद से इस्तीफा

कांग्रेस ने की तीन जिलाध्यक्षों की घोषणा, 20 मार्च को ‘लोकतंत्र सम्मान दिवस’ मनाएगी पार्टी, इसी दिन कमलनाथ ने दिया था CM पद से इस्तीफा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: March 10, 2021 11:31 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने तीन जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है, सुदेश जैन सागर के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, लखन लाल पटेल छतरपुर के जिलाध्यक्ष बने हैं और विश्वनाथ ओकेटे को छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी, इस दिन पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, साथ ही कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर

बीते वर्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वॉइन करने के बाद उनके समर्थक विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसकी वजह से कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी और उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया था, लोकतंत्र सम्मान दिवस के समापन के दौरान कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे का वीडियो भी दिखाएगी। वहीं, कार्यक्रम के आयोजनों के जरिए कांग्रेस जनता को बताने की कोशिश करेगी कि कैसे प्रदेश में बीजेपी द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस की सरकार गिराई गई, यही वजह है कांग्रेस ने अब सरकार गिरने की बरसी लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनायेगी।

ये भी पढ़ें: प्यारे मियां केस में लड़की की मौत पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने DGP को भ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com