भूपेश के पिता का वायरल वीडियो फिर से सुर्खियों, राय ने ट्वीट पर कसा तंज

भूपेश के पिता का वायरल वीडियो फिर से सुर्खियों, राय ने ट्वीट पर कसा तंज

भूपेश के पिता का वायरल वीडियो फिर से सुर्खियों, राय ने ट्वीट पर कसा तंज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 7, 2018 12:24 pm IST

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का पिछला दिनों वायरल हुआ वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में है। छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के नेता इस वीडियो के जरिए पीसीसी चीफ पर तंज कसा है। विधायक आर के राय ने इसे ट्वीट कर लिखा है कि बघेल एंड कंपनी की साजिश बेनकाब हुई है। सभी विरोधियों की टिकट काटने की तैयारी है। उन्होंने आगे लिखा है कि भूपेश के पिताजी बघेल के विरोधियों को निशाने पर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नंदकुमार बघेल से मीडिया से चर्चा की थी। इस दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के बड़े और भूपेश के विरोधी माने जाने वाले ब्राम्हण नेताओं का नाम लेकर कहा था कि उनकी टिकट काटना जरूरी है। अगर टिकट नहीं काटी गई तो कांग्रेस के विरोध में काम करने के लिए मजबूर होंगे। 

ये भी पढ़े –मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 5 मरीजों की गई रोशनी

आर के राय ने ट्वीटर अकाउंट में कांग्रेस के नेताओं सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को टैग किया है। अब जोगी कांग्रेस इस वीडियो के जरिए भूपेश पर निशाना साध रहे हैं और राय पहले ही कांग्रेस को भूपेश एंड कंपनी कह चुके हैं।


लेखक के बारे में