प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पानी में तले पकौड़े

Ads

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पानी में तले पकौड़े

  •  
  • Publish Date - September 17, 2020 / 11:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 17 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए बृहस्पतिवार को मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी में पकौड़े तले।

देश में बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मेरठ कॉलेज के शताब्दी द्वार पर और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क पर पानी में पकौड़े तलते हुए राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा, ‘‘भर्तियां आती है और लटक जाती है । कई भर्तियों के परिणाम आ गए हैं, लेकिन नौकरी अभी भी हाथ में नहीं आयी है।’’

राणा ने कहा कि सरकारी नौकरियों में संविदा का प्रावधान लाकर सरकार पांच साल तक युवाओं को बंधुआ मजदूर बनाकर रखेगी, उसके बाद भी स्थाई नौकरी की गारंटी नहीं है।

भाषा सं. अर्पणा नरेश

नरेश