कांग्रेस के दो गुटों में विवाद, दो युवकों को गोली मारी, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Ads

कांग्रेस के दो गुटों में विवाद, दो युवकों को गोली मारी, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

  •  
  • Publish Date - December 9, 2018 / 02:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब अचानक एक के बाद एक दो बार फायरिंग की आवाज सुनाई दी। युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद एक गुट के युवक ने दूसरे गुट के दो युवकों पर फायरिंग कर दी। दोनों युवकों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए देवेंद्र नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दो गुटों के बीच काफी दिन से विवाद चला आ रहा था। यह विवाद फेसबुक पर की गई किसी टिप्पणी से उपजा था। इस पर पहले से विवाद था। आज अचानक दोनों गुट महादेव घाट स्थित शनिमंदिर के पास आमने-सामने हो गए और बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के युवक ने दूसरे गुट के दो युवकों पर गोली चला दी।

सबरीमाला मंदिर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केरल सीएम आवास के सामने किया प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

इससे सुंदर निवासी पीयूष पांडे और अमलेश्वर निवासी प्रताप चंद्राकर के पैर में गोली लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देवेंद्र नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के नाम अरूण यादव और ओम यादव बताए जा रहे हैं। इसमें से अरूण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि ओम यादव फरार है।