महाराष्ट्र पर लिखी पुस्तक पर विवाद: कांग्रेस और भाजपा ने की प्रतिबंध लगाने की मांग

महाराष्ट्र पर लिखी पुस्तक पर विवाद: कांग्रेस और भाजपा ने की प्रतिबंध लगाने की मांग

महाराष्ट्र पर लिखी पुस्तक पर विवाद: कांग्रेस और भाजपा ने की प्रतिबंध लगाने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 25, 2021 4:06 pm IST

नांदेड़/मुंबई, 25 मई (भाषा) महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी और भाजपा के एक सांसद ने मंगलवार को अलग-अलग बयान देकर वरिष्ठ पत्रकार गिरीश कुबेर की नई पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तक में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे और 17वीं शताब्दी के राजा छत्रपति संभाजी तथा उनकी सौतेली मां सोयराबाई पर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कुबेर को अपनी नई पुस्तक “रेनेसां स्टेट: द अनरिटेन स्टोरी ऑफ द मेकिंग ऑफ महाराष्ट्र’ में लिखी गई विषयवस्तु के लिए माफी मांगनी चाहिए।

पटोले ने संवाददाताओं से कहा, “कुबेर की पुस्तक में छत्रपति संभाजी राजे और उनकी सौतेली मां सोयराबाई के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। चरित्र हनन का यह एक और प्रयास है। पुस्तक को राज्य और पूरे देश में प्रतिबंधित कर देना चाहिए और कुबेर को माफी मांगनी चाहिए।”

कुबेर लोकसत्ता मराठी दैनिक के संपादक हैं।

नांदेड़ में भाजपा से राज्यसभा सदस्य संभाजी छत्रपति ने कहा, “ राज्य सरकार को पुस्तक को महाराष्ट्र व पूरे देश में प्रतिबंधित कर देना चाहिए।”

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में