अजीत जोगी और राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के बीच मुलाकात पर विवाद जारी

Ads

अजीत जोगी और राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के बीच मुलाकात पर विवाद जारी

  •  
  • Publish Date - July 9, 2017 / 06:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

 

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता विवेक तनखा के बीच मुलाकात की खबरों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तक जारी है.. मामले को लेकर जहां एक ओर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने जोगी को झूठा करार देते हुए कहा कि जानबूझ कर इस तरह की खबरों को हवा दी जा रही है।

तो वहीं जोगी ने मामले पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस या भाजपा मानसिकता वाले किसी भी अधिवक्ता के पास वे नहीं जाएंगे… साथ ही जोगी ने ये भी कहा कि फैसले के बाद विवेक तनखा का ही फोन उनके पास आया था ना कि उन्होंने फोन किया था.. इसी बीच जोगी पर कार्रवाई ना करने के कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि कोर्ट से लेकर धरातल तक भाजपा ही जोगी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।