राजधानी रायपुर में ​कोरोना विस्फोट! कांग्रेस नेता भी मिले कोरोना पॉजिटिव, इन जगहों से मिले 55 नए कोरोना मरीज

राजधानी रायपुर में ​कोरोना विस्फोट! कांग्रेस नेता भी मिले कोरोना पॉजिटिव, इन जगहों से मिले 55 नए कोरोना मरीज

राजधानी रायपुर में ​कोरोना विस्फोट! कांग्रेस नेता भी मिले कोरोना पॉजिटिव, इन जगहों से मिले 55 नए कोरोना मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 16, 2020 2:19 pm IST

रायपुर। राजधानी में आज फिर 55 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, शहर के डीकेएस अस्पताल और आजाद चौक थाना में भी मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 559 पहुंच गई है। बड़ी खबर यह है कि इन मरीजों में कांग्रेस नेता नितिन भंसाली भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कांग्रेस नेता ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

ये भी पढें: जांजगीर में फिर मिले 12 कोरोना मरीज, अंबिकापुर में भी 10 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में आ…

बता दें कि आज प्रदेश में अब तक 87 मरीज सामने आ चुके हैं। जांजगीर में फिर से 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिले के हसौद से सभी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हसौद में अब तक 35 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इस संख्या के बाद अब जिले में कुल मरीज 317 हो गए है जिनमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 63 है। जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने इस खबर की पुष्टि की है।

ये भी पढें: मास्क नहीं पहनने वाले 120 लोगों पर स्पॉट फाइन, सार्वजनिक जगहों, दुक…

वहीं अंबिकापुर में भी 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है, यहां 14 कंटेन्मेंट जोन बनाकर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इसके पहले आज कवर्धा जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, ये मरीज तारो, खैरबना कला, खदौड़ा खुर्द और बरहट्टी से मिले हैं। संक्रमितों में किराना दुकान और कपड़ा दुकान संचालक भी शामिल हैं।

ये भी पढें: सावधान! किराना और कपड़ा दुकान संचालक को हुआ कोरोना, जिले में 10 नए …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com