छत्तीसगढ़ में 12,239 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 12,239 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 12,239 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: May 8, 2021 7:08 pm IST

रायपुर, आठ मई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,239 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 8,42,356 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 371 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 223 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 12,239 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 718, दुर्ग से 518, राजनांदगांव से 393, बालोद से 414, बेमेतरा से 170, कबीरधाम से 434, धमतरी से 352, बलौदाबाजार से 728, महासमुंद से 409, गरियाबंद से 188, बिलासपुर से 605, रायगढ़ से 1086, कोरबा से 712, जांजगीर चांपा से 1021, मुंगेली से 572, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 345, सरगुजा से 436, कोरिया से 577, सूरजपुर से 583, बलरामपुर से 375, जशपुर से 561, बस्तर से 241, कोंडागांव से 166, दंतेवाड़ा से 97, सुकमा से 54, कांकेर से 395, नारायणपुर से 26 और बीजापुर से 63 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8,42,356 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 7,01,116 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,30,859 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 10,381 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,48,834 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2781 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव नेत्रपाल शफीक


लेखक के बारे में